फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फंताक्षरी में गुनगुनाए गीत, फेस पेंटिंग से जीत लिया दिल

फंताक्षरी में गुनगुनाए गीत, फेस पेंटिंग से जीत लिया दिल

Fri, 01 Mar 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
फंताक्षरी में गुनगुनाए गीत, फेस पेंटिंग से जीत लिया दिल
वाराणसी। बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव विजडम-2019 का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन क्विज, फंताक्षरी, नख्श आदि प्रतियोगिताओं में भावी दंत चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान फेस पेंटिंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें छात्र-छात्राओं ने चेहरे पर विभिन्न जानवरों की आकृति के साथ ही पेड़ पौधे बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

संकाय के व्याख्यान कक्ष में आयोजित समारोह का उद्घाटन करने के बाद संकाय प्रमुख प्रो. नीलम मित्तल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विजडम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। दो मार्च तक चलने वाले आयोजन के पहले दिन जहां क्विज में सम सामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब दिया वहीं फेस पेंटिंग में आकर्षक चित्र बनाया। इसके बाद फंताक्षरी प्रतियोगिता में फिल्मी गीतों को गुनगुनाकर अगले राउंड में प्रवेश करने की दावेदारी रखी। सौरभ पटेल ने बताया कि एक और दो मार्च के कार्यक्रम कृषि विज्ञान संस्थान परिसर स्थित शताब्दी कृषि सभागार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed