{"_id":"5c2a872abdec2256b262ebe4","slug":"191546290986-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख की जाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख की जाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बांग्लादेश से महाराष्ट्र के लिए भेजी जा रही नकली नोटों की आठ लाख की खेप पकड़ी है। बिहार के पूर्वी चंपारण के नोनिया निवासी नवीन कुमार को दो-दो हजार के 400 जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक पूर्व सूचना पर एटीएस ने सोमवार रात शिवपुर थाना अंतर्गत गिलट बाजार से की। एटीएस की वाराणसी इकाई ने लंबी पूछताछ के बाद नवीन को शिवपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है कि जाली नोटों की यह खेप बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के मालदा होते हुए वाराणसी लाई गई थी और इसे महाराष्ट्र के पुणे लेकर जाना था। एटीएस की वाराणसी इकाई के निरीक्षक शैलेंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि जाली नोटों की खेप वाराणसी से अब पुणे जाने वाली है। सूचना के आधार पर सर्विलांस और मुखबिरों के सहारे एटीएस इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के एसआई रितेश सिंह व आलोक सिंह, रणविजय बटुक तिवारी और प्रभात द्विवेदी आदि के साथ गिलट बाजार में घेराबंदी की। मुखबिर की मदद से नवीन को चिह्नित कर हिरासत में लिया गया और तलाशी के दौरान उससे जाली नोट बरामद कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन पर उतरा था। वहां से ऑटो से वाराणसी आया। यहां से उसे लखनऊ जाना था मगर वह पहले अपने एक करीबी से मिलने गिलट बाजार गया था और वहां से लखनऊ की बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।