फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिन में धूप से राहत, तो शाम को सर्दी से आफत

दिन में धूप से राहत, तो शाम को सर्दी से आफत

Tue, 25 Dec 2018 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दिन में धूप से राहत, तो शाम को सर्दी से आफत
वाराणसी। सर्दी का एहसास बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप से राहत रही, लेकिन सुबह और शाम की गलन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन लोगाें को ठंडक से कहीं से भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिम से हवाएं दक्षिण पूरब की ओर बह रही हैं। जम्मू से ठंडी हवाएं इधर का रुख कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं, हालांकि ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ट्रेनें हुई लेट, यात्री हुए परेशान
वाराणसी। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। इसके चलते रेल यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 20 घंटे लेट रही। इसी तरह बेगमपुरा एक्सप्रेस 13 घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस पांच घंटे, दून एक्सप्रेस 16 घंटे, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 14 घंटे, अर्चना एक्सप्रेस छह घंटे, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 13 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस 10 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सात घंटे और हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed