फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होर्डिगिं के सात टन वजनी लोहे के एंगल गिरे तो ढहा मकान

होर्डिगिं के सात टन वजनी लोहे के एंगल गिरे तो ढहा मकान

Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
होर्डिगिं के सात टन वजनी लोहे के एंगल गिरे तो ढहा मकान
वाराणसी। लहरतारा निवासी रिंकू भारती के छोटे से मकान के प्रथम तल की छत पर लगभग सात टन वजनी लोहे के एंगल के सहारे विज्ञापन होर्डिंग लगा था। धमाका हुआ तो एंगल को थामने वाले ईंट और सीमेंट का ढांचे उखड़ गए। इससे होर्डिंग उखड़ गया और उसके गिरने से प्रथम तल का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। छोटे से कमजोर मकान की छत पर विशालकाय होर्डिंग कैसे लगा था, यह नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल है।
विज्ञापन

रिंकू के मकान का प्रथम तल ढहने के कारणों का विश्लेषण फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ एनडीआरएफ और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने किया। सभी ने यह माना कि रिंकू के घर में पटाखों का अवैध तरीके से भंडारण किया गया था, लेकिन प्रथम तल उससे नहीं ढहा। छत व मकान की मजबूती परखे बिना बगैर ठोस कार्ययोजना के लगाया गया विज्ञापन होर्डिंग प्रथम तल के ढहने का प्रमुख कारण है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि छोटे से मकान पर भारी-भरकम लोहे के होर्डिंग का अनियोजित तरीके से खड़ा किया जाना और उसका गिरना ही अब तक की तफ्तीश में प्रथम तल के ढहने की अहम वजह के तौर पर सामने आया है। तफ्तीश जारी है, जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगेे पुलिस उन्हें अपनी विवेचना में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed