{"_id":"5baa9bee867a557f0e719909","slug":"191537907694-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने शुरू की बाहरी तत्वों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने शुरू की बाहरी तत्वों की पहचान
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में विवाद के बाद बाहरी तत्व छात्रों की भीड़ में घुसकर माहौल को अराजक बना रहे हैं। प्रशासन को मिले इस इनपुट के बाद हॉस्टल से अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। कुछ बाहरी तत्वों को प्रशासन ने चिहिन्त भी कर लिया है। इस बीच हॉस्टल खाली करने के नोटिस के बाद पढ़ने वाले छात्र चले गए हैं।
अधिकारियों और बीएचयू प्रशासन ने बैठक कर शैक्षणिक माहौल बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। इसमें व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बिगड़े माहौल को सुधारने के लिए बीएचयू प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी सक्रिय सहयोग करेगा। इसके तहत बीएचयू प्रशासन के साथ अधिकारी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
प्रशासन को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक लगातार बिगड़ रहे विश्वविद्यालय का माहौल खराब होने के पीछे बाहरी और अंवाछनीय तत्वों की भूमिका है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के साथ हुई बैठक में खुफिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया। बीएचयू प्रशासन की सहमति के बाद हॉस्टल और अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।