फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रियल लाइफ से बहुत अलग है आरती का किरदार

रियल लाइफ से बहुत अलग है आरती का किरदार

Thu, 20 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रियल लाइफ से बहुत अलग है आरती का किरदार
वाराणसी। बॉलीवुड हो या टेलीविजन दोनों जगह पश्चिम बंगाल की इंडस्ट्री से आए कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई है। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है अरीना डे का। स्टार भारत के शो मुस्कान में सिंगल मदर आरती का किरदार निभा रहीं अरीना का यह पहला हिंदी प्रोजेक्ट है। बंगाली थिएटर और टीवी में काम कर चुकीं अरीना अपने कॅरियर में दोनों इंडस्ट्रीज को अहम मानती हैं। स्टार भारत के नए शो राधाकृष्ण के प्रमोशन के लिए अरीना बुधवार को काशी आई थीं।
विज्ञापन

पहली बार काशी आई अरीना सीरियल में डांसर का किरदार निभा रहीं। अपनी मां को सबसे ज्यादा अपने करीब मानने वाली अरीना कहती हैं कि आरती का किरदार मेरे रियल लाइफ से बहुत अलग है। सीरियल में मां का रोल निभा रही हूं। वहीं रियल लाइफ में मैं बहुत बेपरवाह, चुलबुली और अपनी मां पर निर्भर हूं। यह कहानी मेरे निजी जिंदगी से काफी मिलती- जुलती है। जब मैं छोटी थी तो पापा जॉब की वजह से व्यस्त रहते थे तो मां से ही चिपकी रहती थी। जब मैं पापा को मिस करती तो वह वो मुझे समझातीं थीं। आज वही सब मैं आरती बनकर जी रही हूं। बनारस पहली बार आई हूं और जब मैंने अपनी मां को बताया कि तो उन्होंने मुझे बनारसी साड़ी लाने के लिए कहा। कोलकाता के बाद मुंबई इंडस्ट्री में काम करने में फर्क को लेकर अरीना कहती हैं दोनों इंडस्ट्री मेरे लिए एक जैसी ही है। मैं लकी हूं कि मुझे मुंबई में भी बहुत सपोर्टिव लोग मिले। मैं अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन हूं।
विज्ञापन

इनसेट
स्टार भारत का सीरियल राधाकृष्ण भारतीय संस्कृति की सबसे लोकप्रिय प्रेम कथाओं में से एक भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के नि:स्वार्थ प्रेम की महागाथा है। एक अक्तूबर से यह सीरियल हर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होगा। सीरियल के पहले राधा-कृष्ण के प्रेम का संदेश फैलाने के लिए स्टार भारत ने एक अनूठी बाँसुरी यात्रा शुरूआत की है। इसके माध्यम से हर किसी को राधाकृष्ण के पवित्र प्रेम का समीप से अनुभव होगा। दस फीट की बांसुरी वृंदावन मथुरा से अपनी यात्रा शुरू की जो बुधवार को काशी से होकर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर अरीना ने राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों के साथ सेल्फी ली और उन्हें उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed