फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टीबी मुक्त काशी के लिए आगे आने की जरूरत

टीबी मुक्त काशी के लिए आगे आने की जरूरत

Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
टीबी मुक्त काशी के लिए आगे आने की जरूरत
वाराणसी। अमेरिकी संस्था भयानी फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित टीबी फ्री वाराणसी कैंपेन में लोगों ने पोलियों की तरह टीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि काशी को टीबी से मुक्ति दिलाना सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

बीएचयू केएन उडप्पा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार के टीबी मुक्त अभियान की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बीएचयू से डॉ. गुरु प्रसाद ने बचाव के साथ ही टीबी का समय से इलाज कराने को जरूरी बताया। आयुक्त दीपक अग्रवाल ने क्षय मुक्त वाराणसी अभियान के लिए सभी को संकल्प दिलाया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश ने कहा कि इस मिशन में बिना सभी के सहयोग से सफलता मिलना असंभव है। अमेरिका से आए डॉ. राजभयानी ने कहा कि फाउंडेशन ने सरकार के साथ मिलकर दस जिलों को टीबी मुक्त करने का बीड़ा उठाया है, इस दिशा में काम चल रहा है। समारोह में डॉ. रश्मि, डॉ.सलिल भार्गव, रेखा चौहान, डॉ. देवेंद्र, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed