फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बनवासियों ने घेरा जंसा थाना

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बनवासियों ने घेरा जंसा थाना

Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बनवासियों ने घेरा जंसा थाना
सेवापुरी। दानूपुर गांव में चार साल के मासूम आशीष उर्फ आकाश बनवासी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को बनवासियों ने जंसा थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और बनवासियों के बीच तीखी झड़प हुई। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर शांत कराया तो लगभग एक घंटे बाद बनवासी माने और जल्द गिरफ्तारी न होने पर फिर घेराव की चेतावनी देते हुए वापस लौट गए। इस दौरान जंसा थाने पर अफरातफरी का माहौल था। उधर, मामले में नामजद किए गए दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जंसा थाना अंतर्गत दानूपुर गांव निवासी मोहन बनवासी के बेटे आशीष का शव शुक्रवार की सुबह उसके घर से पांच सौ मीटर दूर मिला था। परिजनों के अनुसार मासूम के गुप्तांग में चाकू घोंपा गया था और एसिड उड़ेलने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। मोहन ने पुलिस को बताया था कि गुरुवार की रात बहन सोनी की शादी में आए डीजे को देखने के लिए आशीष अपनी मां शीला की गोद से उतरा तो उसका पता नहीं चला। घटना को लेकर मोहन के छोटे भाई की पत्नी मंजू, मंजू के पिता द्वादशी बनवासी और दो अज्ञात के खिलाफ जंसा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जंसा थाने का घेराव किए लोगों में शामिल आशीष की मां शीला का कहना था कि आखिर क्यों उसके कलेजे के टुकड़े की हत्या की गई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जंसा ने बताया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed