{"_id":"5b01cbdc4f1c1b5c798b5635","slug":"191526844380-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ेगी सपा
Updated Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। सुभाष नगर बाजार स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। इसमें आगामी चुनावी रणनीतियों संग कई अन्य मुददों पर चर्चा की गई। बूथ और सेक्टर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा की प्रदेश में हमारी सरकार नही होने के बावजूद विरोधी भयभीत हैं। उन्होने कहा की सपा हमेेशा गरीबों और मजदूरों की लड़ाई लड़ती आई है। सपा के कार्यों को जनता अब याद कर रही है। 2019 में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का परचम एक बार फिर लहराएगा। सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा की सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। कार्यकत्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा की फितरबाजी जनता समझ चुकी है। अध्यक्षता दीनानाथ यादव ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री रामकिशोर, जिला पंचायत सदस्य कल्पनाथ यादव, विकाश यादव,धर्मराज मिश्रा, संतोष यादव, उमेश बिंद, बच्चल पाल, लाल चंद्र रमाशंकर, अमृत लाल, मनोज यादव, सुरेश यादव, वजीर आलम, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।