{"_id":"5afddb1d4f1c1bde408b61bb","slug":"191526586141-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर की जांच में खुल गई कलई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर की जांच में खुल गई कलई
Updated Fri, 18 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज/औराई। श्रम आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, और सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था की कलई खुल गई। औराई तहसील में फाइलों पर धूल की परतें जमी होने पर नोडल अफसर ने नाराजगी जताई। जंजीगंज पीएचसी में जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही वहिदा-कलिंजरा मार्ग की सड़क की गुणवत्ता की जांच का निर्देश देते हुए टीम गठित की।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र जंगीगंज पहुंचे। यहां दवा की उपलब्धता, दवा वितरण अभिलेख, ओपीड, वार्ड, लेबर रूम, वाह्य रोग विभाग, डाट्स सेंटर और जनरल वार्ड को देखा। वार्ड में भर्ती मरीज सुबाष निवासी जंगलपुर का हाल-चाल लिया। अप्रैल में जननी सुरक्षा योजना के तहत 157 प्रसव के सापेक्ष 60 लाभार्थियों का भुगतान होने पर एमओआईसी को कड़ी फटकार लगाई। आश्रम पद्धति विद्यालय वीरमपुर में कार्यों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया। समाज कल्याण निगम के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। आश्रम पद्धति विद्यालय रयां मे नामांकित छात्रों के मुकाबले उपस्थिति देखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहिदा-कलिंजरा मार्ग की गुणवत्ता की जांच करने के लिए टीम गठित की गई। श्रमायुक्त ने मॉडल स्कूल सागर रायपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि मॉडल स्कूल में जुलाई से कक्षाओं का संचालन शुरू कराएं। औराई तहसील के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी सीधे तहसीलदार कोर्ट के राजस्व कार्यालय पहुंचे। यहां तैनात कर्मी से आने वाली शिकायतों की फाइल मांगी तो वह हड़बड़ा गया, जिससे फाइल गिरने से धूल उड़ने लगी। इसको लेकर उसे फटकार लगाई। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में चल रहे मामलों की बारीकी से जांच की। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष और महामंत्री ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर पत्रक सौंपा। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम रामसिंह वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार, औराई केशवनाथ, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।