{"_id":"5afc85da4f1c1bd2408b5e60","slug":"191526498778-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा चांद, पहला रोजा कल
Updated Thu, 17 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। चांद का दीदार बुधवार को नहीं हो सका। ऐसे में मुकद्दस रमजान शुक्रवार से शुरू होगा। शाम को लोग छतों पर काफी देर तक आसमान पर टकटकी लगाए रहे लेकिन चांद नहीं दिखा। तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे ने बताया नमाजे तरावीह जुमेरात (गुरुवार) से शुरू होगा और पहला रोजा जुमे को रखा जाएगा। इसके साथ ही लोग तरावीह और रोजे की तैयारियों में जुट गए।
शाम को मगरिब की नमाज के बाद तकिया कल्लन शाह मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद लोग छत पर पहुंच गए। वहां लोग काफी देर तक आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। इसके अलावा बाजार सलाबत खां, निजामपुर, पीरखांपुर, पचभैय्या, पश्चिम तरफ, बाजार सरदार खां दरोपुर, आलमपुर, नूरखांपुर आदि मोहल्लों में लोग चांद की एक झलक के लिए बेताब रहे। हाफिज परवेज ने बताया कि आसमान साफ था। बावजूद इसके चांद नजर नहीं आया। इसको देखते हुए नमाजे तरावीह जुमेरात से शुरू होगी। जुमे को लोग पहला रोजा रखेंगे। इस बीच बुधवार से ही बाजार मे रौनक बढ़ गई। विशेष रूप से अजिमुल्लाह चौराहे पर शाम की भ़ीड़ इस बात की गवाही दे रही थी कि मुकद्दस रमजान के स्वागत की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। रमजान में सर्वाधिक खपत वाले पापड़. चिप्स, दूधफेनी, सेवईं, मेवे मसालों की अस्थाई दूकानें भी कटरा बाजार में सज गई हैं। खरीदारी के लिए महिलाएं खुद बाजार में खरीदारी करती दिखीं। रमजान की दूकानदारी के लिए दुकानों की भी आकर्षक ढंग से सजावट की जा चुकी है।