फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के खिलाफ याचिका दायर0

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के खिलाफ याचिका दायर0

Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के खिलाफ याचिका दायर0
वाराणसी/इलाहाबाद। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण और गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण कार्य के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए दो जुलाई की तिथि नियत की है तथा कहा है कि इस दौरान जारी कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। संदीप कुमार सिंह की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। याची का कहना है कि कॉरीडोर निर्माण से मंदिर के आसपास के कई निर्माण और छोटे-छोटे मंदिर ध्वस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा घाटों के मूल स्वरूप से भी सौंदर्याीकरण के नाम पर छेड़छाड़ की जा रही है। इससे बनारस की प्राचीन विरासत के नष्ट होने का खतरा है। मांग की गई है कि निर्माण को रोका जाए। कोर्ट ने याची से कहा है कि इस बात का ब्यौरा प्रस्तुत करे कि किन प्राचीन मंदिरों और निर्माण को छति पहुंची है। याची को संपूरकक हलफनामा दाखिल करने की मोहलत देते हुए दो जुलाई की तिथि नियत की है। इससे धरोहर बचाओ समिति सहित आमजन ने बड़ी राहत महसूस किया है। उन्हें लग रहा है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा। गुरुवार को न्यायालय का उक्त आदेश आदेश मुख्य न्यायाधीश डी .बी. भोसले और न्यायमूर्ति सुधीर कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई करने के बाद पारित किया।
विज्ञापन

याची का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार और मंदिर न्यास समिति द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कथित पाथ वे, विस्तार, निर्माण का कार्य संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है तथा मंदिर के अधिनियमित परिभाषा में आने वाले सुमुख और दुर्मख विनायक, भारत माता मंदिर आदि का ध्वस्त किया जाना अवैध है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के विविध आदेशों के अनुसार गंगा तट से दो सौ मीटर के भीतर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण अवैध है जबकि इसी सीमा के अंदर अवैध रूप से जम्मू कोठी का निर्माण किया गया है। मंदिर के अधिकृत वेबसाइट पर उचित और आवश्यक सूचनाएँ जानबूझकर नहीं डाली है तथा यूनेस्को द्वारा काशी को पुरातन धरोहर घोषित किये जाने के बावजूद धरोहर की सुरक्षा और संरक्षा के बजाय उसको नष्ट किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की तरफ से स्थायी अधिवक्ता और राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अजित कुमार सिंह ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed