{"_id":"5ae620114f1c1b5c098b7290","slug":"191525030929-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज लापता0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज लापता0
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज लापता हो गया। पत्नी की तहरीर पर लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। इस घटना से मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा होने लगे हैं।
रामनगर गोलाघाट निवासी लक्ष्मीनारायण को 23 अप्रैल को रात 8 बजे रामनगर में सड़क दुघर्टना के बाद रामनगर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें 24 अप्रैल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सिर में चोट अधिक होने की वजह से आपरेशन कर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। 26 अप्रैल को लक्ष्मीनारायण को जनरल वार्ड के बेड न.10 पर शिफ्ट किया गया। इस बीच 28 अप्रैल को शाम 7.40 बजे मरीज वार्ड से गायब हो गया। पत्नी के मुताबिक इस बारे में जब कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो किसी ने जानकारी नहीं दी। पत्नी ने बताया कि मै सिटी स्कैन के लिए पर्ची लेने गई थी, वापस लौटी तो वह बेड पर नहीं थे। लंका थानाध्यक्ष को दी तहरीर में लिखा है कि सीसीटीवी कैमरे में कुछ अज्ञात लोगों के साथ देखा गया है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज प्रो. संजीव गुप्ता ने बताया कि मरीज के जनरल वार्ड से गायब होने की जानकारी है। वह पूरे होश में था। इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।