{"_id":"5aaed1e04f1c1bbe758b6339","slug":"191521406432-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया धरना
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। स्थानीय पीएन कालेज के मूल्यांकन केंद्र पर रविवार को माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की ओर से कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार कर विरोध जताया गया। शिक्षकों ने मानदेय बंद किये जाने तथा पुरानी पेंशन बहाल न करने, पारिश्रमिक दर बढ़ाने की मांग को लेकर कालेज गेट पर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तब तक हम लोग पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करेंगे।
शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रामनगर के पीएन कालेज मूल्यांकन केन्द्र पर 350 वित्तविहीन शिक्षक हैं। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती और पारिश्रमिक दर नहीं बढ़ जाती तब तक हम लोग मूल्यांकन बहिष्कार करते रहेंगे। कहा कि वित्त विहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी उमेश द्विवेदी के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। धरना-प्रदर्शन में राजेश प्रजापति, रामधन वर्मा, राकेश वर्मा, आशुतोष, भोगेन्द्र भारती और असीम चौबे आदि लोग शामिल रहे।