{"_id":"5a8893c64f1c1ba5268baac2","slug":"191518900166-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, सदन और कोर्ट में लड़ेंगे विरासत की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, सदन और कोर्ट में लड़ेंगे विरासत की लड़ाई
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गंगा पाथवे के विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। विधान परिषद में मामला उठने के बाद आज प्रस्तावित गंगा पाथवे के विरोध में चौक क्षेत्र के चित्रा सिनेमा के मैदान पर एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान तय हुआ कि सड़क, सदन एवं कोर्ट तीनों स्तर पर काशी की विरासत की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी सूरत में काशी की प्रचीन सांस्कृतिक विरासत को उजड़ने नहीं देंगे। वक्ताओं ने काशी की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को बचाने के लिए संकल्प लिया।
शनिवार को चित्रा सिनेमा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर से काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट तक समतलीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया। तय किया गया कि रविवार को नीलकंठ महादेव से चितरंजन पार्क तक निकले वाले विरोध मार्च में काशी के सामाजिक-राजनीतिक संगठन अपनी भागीदारी निभाएंगे। मार्च में संसद की कार्यवाही में भी गंगा पाथवे की योजना को उठाने की रणनीति तय की गई। बैठक राजेन्द्र तिवारी, विनय शंकर राय मुन्ना, संजीव सिंह, डॉ आनंद तिवारी, संजय सिंह, जागृति सिंह, राजकुमार कपूर, श्रीकृष्ण शर्मा, पार्षद अजित सिंह , सुनील यादव, वल्लभाचार्य, आनंद प्रकाश तिवारी, अनूप श्रमिक, अरविंद सिंह, कन्हैया मिश्रा, आकाश सिंह और रामायण पटेल मौजूद रहे।