{"_id":"5a820a654f1c1b3c718b471d","slug":"191518471781-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपी सिंह ने बताई क्रिकेट की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपी सिंह ने बताई क्रिकेट की बारीकियां
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय (चंदौली)। ‘खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया’ के तहत सोमवार को डांडी स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में बनारस इलेवन और चंदौली इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसका शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी आरपी सिंह ने किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सिंह से क्रिकेट की बारीकियों की जानकारी ली।
टॉस जीतकर बनारस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 12 ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली इलेवन की टीम छह ओवर में 20 रन पर आउट हो गई। मैन आफ द मैच बनारस के इंदल को दिया गया। इससेपूर्व सिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न देकर किया गया। प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने स्वागत किया।
विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि लक्ष्य को लगन के साथ पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, आयुष्मान बजाज, प्रशासनिक अधिकारी विपिन पांडेय, संयोजक राजीव गिरी, सौरभ श्रीवास्तव, एकता श्रीवास्तव, बेबी शबनम, अरुण भारती आदि उपस्थित रहे।