{"_id":"5a7a15184f1c1b8d268b8bac","slug":"191517950232-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन का नया लुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन का नया लुक
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपनी पहली बायोपिक ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने नए लुक में नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ क्लासेज के जरिए गरीब, कमजोर आय वर्ग की प्रतिभाओं को आईआईटी की तैयारी कराकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाले बिहार के आनंद कुमार पर बन रही इस बायोपिक में आनंद जैसा दिखने के लिए ऋतिक ने खासी मेहनत की है। मंगलवार से फिल्म की शूटिंग रामनगर किला और खिड़किया घाट पर शुरू हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे शूटिंग के लिए ऋतिक जब यहां पहुंचे तो बड़ी तादाद में घंटों पहले से आए प्रशंसक उनकी एक झलक को बेताब हो उठे। हालांकि ऋतिक की कार सीधे किले में दाखिल हुई और प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा।
ऋतिक ‘सुपर 30’ में आनंद कुमार (पटना की आईआईटी कोचिंग सुपर 30 के संचालक ) की भूमिका में हैं। फिल्म के हीरो का पहला लुक ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। किले में शूटिंग की जानकारी पाकर सुबह छह बजे से ही प्रशंसक वहां बाहर जुटने लगे थे। दोपहर 12:30 बजे ऋतिक रोशन की गाड़ी जैसे ही किले के पास पहुंची तो प्रशंसकों को संभालना पुलिस और बाउंसरों के लिए मुश्किल हो गया। हालांकि ऋतिक बिना रुके सीधे किले के अंदर चले गए। उसके बाद भी प्रशंसक नहीं हटे और काफी देर तक किले के बाहर ऋतिक-ऋतिक का शोर गूंजता रहा। शूटिंग शाम साढ़े छह बजे तक चली लेकिन इस दौरान एकबार भी प्रशंसकों को ऋतिक का दीदार नहीं हो पाया। घंटों इंतजार के बाद प्रशंसक मायूस होकर लौट गए।
किले में नौ फरवरी तक शूटिंग चलेगी। पहले दिन किला परिसर स्थित व्यास मंदिर और फिर किले से सटे गंगा के खिड़किया घाट पर फिल्म की शूटिंग हुई। रामनगर किले के एक भाग को पटना यूनिवर्सिटी का रूप दिया गया है। यहां आनंद कुमार को डिग्री मिलने का दृश्य फिल्माया जाएगा। विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म साजिद नाडियावाला के एनजीई प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म को 25 जनवरी 2019 को रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
पटना और भोपाल में भी होगी शूटिंग
रामनगर किले के बाद बलुआ घाट पर भी शूटिंग की जाएगी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग भोपाल और पटना में भी होनी है। नौ फरवरी तक वाराणसी में शूटिंग के बाद ऋतिक भोपाल रवाना होंगे। फिल्म का आखिरी भाग पटना में फ़िल्माया जाएगा।
घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे प्रशंसक
रामनगर किले में शूटिंग के दौरान हजारों प्रशंसक ऋतिक रोशन की एक झलक पाने के लिए जमा थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें मायूस लौट जाना पड़ा। पटना से आए ऋषिकेश लाल, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, श्रवण यादव और वरुण सिंह तो सोमवार की रात ही रामनगर पहुंच गए थे। बताया कि वे अपने फेवरेट हीरो को देखने यहां आए थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनकी मुराद पूरी नहीं हुई। इसी तरह, इलाहाबाद, सोनभद्र, गाजीपुर, आजमगढ़ समेत आसपास के जिलों और स्कूलों से छात्र-छात्राएं ऋतिक को देखने पहुंचे लेकिन लगभग छह घंटे शूटिंग के बावजूद ऋतिक एक बार भी किले से बाहर नहीं आए और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकारना भी जरूरी नहीं समझा। अलबत्ता, ऋतिक रोशन की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने कई युवकों के साथ धक्कामुक्की भी की। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।