{"_id":"5a4e91e64f1c1b273c8b4ca3","slug":"191515098598-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडेयपुर में बस ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडेयपुर में बस ने युवक को कुचला, मौत
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर क्षेत्र में दौलतपुर पोखरा के समीप गुरुवार की रात वाराणसी से आजमगढ़ जा रही बस ने बाइक सवार शमशेर पाल (36) को कुचल दिया। हादसे में शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को लेकर दीनदयाल अस्पताल चली गई। वहीं, हादसे में मौत से गुस्साए लोगाें ने घटनास्थल पर जाम कर मौके से गुजरी सिटी बस सहित कुछेक अन्य वाहनों में पथराव कर दिया। पुलिस वापस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत कराई।
चौबेपुर थाना अंतर्गत मुनारी निवासी शमशेर पाल बाइक से दौलतपुर की ओर से भक्ति नगर कॉलोनी की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि शमशेर बस का चालक था। इलाकाई लोगों के अनुसार शमशेर बस को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान किसी वाहन से टकराकर शमशेर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाकाई लोग दौड़े लेकिन बस लेकर चालक भाग निकला। हादसे की जानकारी पाकर पांडेयपुर चौकी प्रभारी शैलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को ले जाकर दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पांडेयपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शमशेर के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।