फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रैफिक को ‘स्मार्ट’ बनाने में लगेंगे आठ माह

ट्रैफिक को ‘स्मार्ट’ बनाने में लगेंगे आठ माह

Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक को ‘स्मार्ट’ बनाने में लगेंगे आठ माह
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सबसे पहले शहर की यातायात व्यवस्था को ‘स्मार्ट’ बनाया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक सुधार कार्यों पर 145 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन कार्यों की शुरुआत 15 जनवरी के बाद कराने की तैयारी है। आठ महीने में ये कार्य पूरे होंगे। इस पर आठ जनवरी को नगर निगम में कार्यदायी संस्था शापूरजी पालमा के प्रतिनिधियों के साथ स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े उच्चाधिकारियों की अहम बैठक होगी।
विज्ञापन

कार्यदायी कंपनी से ट्रैफिक सुधार कार्यों की पूरी रूपरेखा ली जाएगी। कहां-क्या कार्य कराए जाएंगे और उन कार्यों को निर्धारित समयावधि में मूर्त रूप देने की कंपनी की तैयारियां क्या हैं, इन सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी योजना के पहले फेज में पक्का महाल यानी पुराने बनारस में 1389 एकड़ में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाना है। सबसे पहले ट्रैफिक व्यवस्था पर काम होना है। नगर निगम के शहीद उद्यान के पुस्तकालय भवन में ट्रैफिक के सिटी कमांड कंट्रोल का कार्यालय होगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि ट्रैफिक सुधार का काम अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। कंपनी को आठ महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। स्मार्ट सिटी योजना में 34 चौराहों पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही 32 चौराहों के जंक्शन इंप्रूवमेंट, डिवाइडर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed