{"_id":"5a3d6e864f1c1bcf6d8b5aab","slug":"191513975430-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी में सिगरा के मुक्केबाजों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाजी में सिगरा के मुक्केबाजों ने दिखाया दम
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडल स्तरीय सब जूनियर व यूथ महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को आशा बाक्सिंग एकेडमी में किया गया। बालक वर्ग के मुकाबले में 48 किलोग्राम में वरुणा के अभिमन्यु, सिगरा के विनय यादव ने शानदार मुक्केबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 49 किलोग्राम में सिगरा के बबलू साहनी, चंदौली के रोहित यादव, 57 किलोग्राम में बीएचयू के विजय पटेल, सिगरा के नितीश कुमार, हिमांशु, डीरेका के संजय, और सिगरा के धीरज सोनकर प्रथम रहे।
शुक्रवार को लमही में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एस.एस.मिश्रा ने किया। 22 से 24 दिसम्बर तक होने वाली प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के करीब 150 बालक व 50 बालिका मुक्केबाज भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में चयनित मुक्केबाज सब जूनियर बालक प्रतियोगिता, जूनियर बालक प्रतियोगिता और यूथ महिला मुक्केबाजी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नंदकिशोर अग्रवाल ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सचिन मिश्र, सचिव शशि प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, ज्ञान चंद सिंह, गोपाल बहादुर शाही, हिमांशु राज़ सहित कई गणमान्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।