फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हिरासत में लिए सपा कार्यकर्ता को छुड़ाया

हिरासत में लिए सपा कार्यकर्ता को छुड़ाया

Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिए सपा कार्यकर्ता को छुड़ाया
वाराणसी। महमूरगंज से एक सपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रविवार की शाम सपा कार्यकर्ताओं ने सिगरा थाने का घेराव कर हंगामा किया। वहीं, छित्तूपुर में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी ने एक सपा नेता के भतीजे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए सिगरा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। सपाजनों का कड़ा विरोध देख पुलिस ने उनके कार्यकर्ता को छोड़ दिया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

महमूरगंज क्षेत्र स्थित एक मतदान केंद्र के बाहर टहल रहे सपा कार्यकर्ता को पुलिस ने दोपहर बाद हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में मतदान खत्म होते ही सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सिगरा थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। सपा नेताओं का आरोप था कि भाजपा के एक विधायक के इशारे पर उनके कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। काफी देर हुई हुज्जत के बाद अंतत: पुलिस ने चेतावनी देते हुए सपा कार्यकर्ता को छोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, छित्तूपुर में सपा के एक नेता के भतीजे और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी के बीच गालीगलौज और कहासुनी हो गई। आरोप है कि मना करने के बावजूद जब कांग्रेस प्रत्याशी ने गालीगलौज बंद नहीं किया तो सपा नेता के भतीजे ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए कांग्रेस प्रत्याशी और कुछ निर्दल प्रत्याशियों ने सिगरा थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और सपा नेता और उनके भतीजे पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी सिगरा थाना पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने सपा नेता, उनके भतीजे सहित तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न और मारपीट सहित अन्य आरोपों में कार्रवाई की मांग की है। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed