{"_id":"59f640984f1c1b6e548b9a4d","slug":"191509310616-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना समाप्त कर काम पर लौटे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना समाप्त कर काम पर लौटे अध्यापक
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 दिनों से चल रहा शिक्षकों का धरना रविवार को समाप्त हो गया। राजभवन से शिक्षक भर्ती पर रोक लगने के बाद शिक्षक संघ ने यह फैसला लिया। वहीं, कर्मचारियों और छात्रों का धरना अभी जारी है। हालांकि कुलपति और कर्मचारियों के बीच वार्ता तो हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
कुलाधिपति के कड़े रुख के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहा गतिरोध दूर होने लगा है। रविवार को शिक्षक धरना समाप्त कर काम पर लौट आए। अध्यापक परिषद के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष मिश्र और महामंत्री प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि अनियमिति तरीके से हो रही शिक्षक भर्ती पर रोक के फैसले के बाद हमने धरना खत्म कर दिया है। अब अतिरिक्त समय देकर छात्रों का कोर्स पूरा कराया जाएगा। वहीं, अधिकारियों की उपस्थिति के बगैर कुलपति और कर्मचारी संघ के बीच वार्ता हुई लेकिन बेनतीजा रही। संभावना है कि सोमवार को दोनों पक्षों से पुन: वार्ता कर धरना समाप्त कराया जाएगा।
10 दिसंबर तक दीक्षांत कराने का निर्देश
कुलाधिपति ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाने के साथ ही 10 दिसंबर तक दीक्षांत समारोह कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए राजभवन ने पत्र जारी कर दीक्षांत समारोह की तिथि और मुख्य अतिथि के संबंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव मांगा है। कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने बताया कि शिक्षकों का धरना समाप्त हो गया है। कर्मचारियों और छात्रों से कल वार्ता कर उनका धरना भी समाप्त कराया जाएगा। अब पठन-पाठन और दीक्षांत की तैयारियों पर पूरा जोर दिया जाएगा।