{"_id":"59e2783b4f1c1b98678b5bcc","slug":"191508014139-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के दो दावेदारों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के दो दावेदारों में मारपीट, पथराव
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई और जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव में एक छात्र का सिर फट गया जबकि कई घायल हो गए। यहां खड़ी कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। घटना के बाद एक गुट के छात्रों ने सिगरा थाना घेर लिया और पथराव करने वालाें की गिरफ्तारी की मांग करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मामले में सिगरा थाने में तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव मेें अध्यक्ष पद पर एक ही छात्र संगठन से दो छात्र वाल्मीकि उपाध्याय और राहुल दूबे चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वाल्मिकी उपाध्याय का आरोप है कि शनिवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे जब वे ललित कला विभाग से प्रचार कर बाहर आए तो वहां पहले से मौजूद दूसरे गुट ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव में शोभित सिंह का सिर फट गया और कई छात्र चोटिल हुए हैं। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
इसके विरोध में वाल्मीकि उपाध्याय गुट ने सिगरा थाने का घेराव कर दिया। छात्र अड़ गए कि मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। अगर एक घंटे में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर देंगे। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा दिया। उधर, भारत माता मंदिर मार्ग पर हुए पथराव के चलते क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। घायल छात्र शोभित सिंह की तहरीर पर सिगरा थाने में प्रिंस सिंह, विकास सिंह और सत्या यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।