फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उद्योग-निर्यात हित में जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत

उद्योग-निर्यात हित में जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत

Sun, 08 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
उद्योग-निर्यात हित में जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत
वाराणसी। निर्यातकों एवं छोटे उद्यमियों के पक्ष में जीएसटी काउंसिल के निर्णयों का चौतरफा स्वागत किया जा रहा है। विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों ने शनिवार को बैठक व विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जीएसटी में मिली राहत की प्रशंसा की। साथ ही, सरकार और जीएसटी काउंसिल को सुझाव भेजने का निर्णय लिया। इसमें बिजली बिल पर लगे एक्साइज शुल्क पर क्रेडिट का लाभ देने, रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म समाप्त करने, राख से बनने वाली ईंट पर जीएसटी जीरो प्रतिशत करने की मांग उठी।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की वाराणसी मंडल इकाई ने विनायक प्लाजा मलदहिया स्थित संगठन कार्यालय में लघु, मध्यम उद्यमियों एवं निर्यातकों की शनिवार को हुई बैठक में उद्यमियों ने कहा कि यूपी में बिजली बिल पर 7.5 फीसदी एक्साइज शुल्क लिया जा रहा है। इस शुल्क का क्रेडिट लेने का प्राविधान किया जाना चाहिए क्योंकि इससे उत्पादन लागत में कमी आएगी तो उद्योग-व्यापार समृद्ध होगा।
विज्ञापन

डिवीजनल चेयरमैन आरके चौधरी ने कहा कि यूपी में उद्योगों के लिए विद्युत दरें अधिक हैं। उन्होंने सोलर सिस्टम को प्रोत्साहित करने, पूर्व की भांति लोड फैक्टर पर रिबेट देने, प्रीपेड मीटर लगाने, ओपेन एक्ससेस लागू करने, कैप्टिव पॉवर प्लांट लगाने पर पीपीए में आ रही कठिनाइयों को दूर करने आदि प्रावधानों का सरलीकरण करने की मांग की। बैठक में राजेश भाटिया, अनुज डिडवानिया, उमाशंकर पोद्दार, यूआर सिंह, राहुल मेहता, सुभाष पिपलानी, सर्वेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दयाशंकर मिश्रा, श्रीनारायण खेमका, अवधेश गुप्ता, जगदीश झुनझुनवाला, गोपाल जी गुप्ता,आरसी जैन, रतन सिंह, रवि पाटोदिया, अमिताभ, अरविंद नाथ तिवारी, राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी में हुए बदलाव के प्रभाव पर हुआ मंथन
स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की एक बैठक औद्योगिक आस्थान चांदपुर स्थित सीएफ.सी बिल्डिंग में आयोजित हुई। बैठक में ‘जीएसटी में हुए बदलाव का एमएसएमई पर प्रभाव’ पर चर्चा हुई। अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि कंपोजिशन स्कीम की सीमा 75 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ की गई है जिसे 1.50 करोड़ करना चाहिए। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर एमएसएमई डीआई इलाहाबाद आईबी सिंह ने एसोसिएशन के इस प्रयास की प्रसंशा की। बैठक में अमित कुमार गुप्ता, दिनेश जैन, प्रशांत अग्रवाल, एलएन झा, संजय अग्रवाल, प्रमोद बरेजा, रोहित जैन, नारायण चांडक, सत्य नारायन खेतान, ओम प्रकाश, संकेत, हिमांशु, कादिर, वीरेंद्र राना आदि उद्यमी उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री राजेश भाटिया ने किया।

जीएसटी मे मिली राहत पर बजे ढोल, बंटी मिठाई
जीएसटी की कमियों को संशोधित करने को लेकर वाराणसी युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता तथा महामंत्री सन्नी जौहर के नेतृत्व में शनिवार की शाम आजाद पार्क लहुराबीर में ढोल-नगाड़े बजाए गए। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। वहीं वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने व्यापारी हित में किए गए संशोधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नमकीन उद्योग से जुड़े एक करोड़ से ज्यादा लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed