{"_id":"5973b5904f1c1bcf448b45ee","slug":"191500755344-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी से काबा की उड़ान कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से काबा की उड़ान कल से
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हज का मुकद्दस सफर सोमवार को शुरू हो रहा है। एक ओर जहां पूर्वांचल के कुल 16 जिलाें के हज जाइरीन काशी से काबा की उड़ान भरने को तैयार हैं, चौकाघाट स्थित अस्थायी हज हाउस का काम भी मुकम्मल को गया है। शनिवार से हज जाइरीन की रिपोर्टिंग भी शुरू हो गई। पहली फ्लाइट से जाने वाले सभी 155 हज जाइरीन ने शनिवार को हज हाउस में रिपोर्ट कर दिया। वहीं मंगलवार को उड़ान भरने वाले जाइरीन रविवार को रिपोर्ट करेंगे।
सांस्कृतिक संकुल में ही सेंट्रल हज कमेटी और राज्य हज कमेटी के अस्थायी कार्यालय खुल गए हैं। इसके अलावा हज हाउस में अस्थायी पुलिस चौकी, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के भी कार्यालय ने काम करना शुरू कर दिया है। संकुल में बॉम्बे मर्केन्टाइल कोआपरेटिव बैंक का भी काउंटर खुल गया है, जहां से जाइरीन अपने रुपयों को रियाल में बदला सकेंगे।
हज जाइरीन को इस बार एयर इंडिया के विमान से काशी से काबा वाया शारजाह लेकर जाया जाएगा। हज जाइरीन को उड़ान के दिन सुबह पांच बजे से पासपोर्ट बांटा जाएगा। वहीं सुबह आठ बजे पहली बस एयरपोर्ट के लिए रवाना की जाएगी। कोआर्डिनेटर डॉ. अकबर अली, ट्रेनर अदनान खां, मौलाना रियाज कादरी, जुनैद खां ने अस्थायी हज हाउस की व्यवस्थाओं में लगे रहे। इससे पहले एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह और एसपी सिटी दिनेश सिंह ने अस्थायी हज हाउस की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
पांच घंटे का सफर आठ घंटे में
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 24 जुलाई से हज उड़ान शुरू हो जाएगी। अबकी बार विमान जेद्दा न जाकर मदीना जाएंगे। पहली उड़ान सुबह 11:05 बजे वाराणसी से चलकर दो बजे शारजाह पहुंचेगी। वहां से तीन बजे चलकर पांच बजे मदीना पहुंचेगी। बता दें कि एयर इंडिया का विमान छोटा होने के चलते फ्यूल (तेल) लेने के लिए शारजाह रुकेगा जिसके चलते पांच घंटे की यात्रा आठ घंटे में पूरी होगी। इससे जाइरीन को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हाजियों की सहायता के लिए 25 वैंटिलेटर की तैनाती की जाएगी। सीआईएसएफ की अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। शनिवार की शाम सुविधाओं का जायजा लेने विधायक पिंडरा अवधेश सिंह तथा एसडीएम पिंडरा एनएन यादव हवाईअड्डे पर पहुंचे। अधिकारियों संग बैठक कर जायरीन को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्य टर्मिनल भवन में विमान के इंतजार के दौरान बैठने के लिए लगाई गई प्लास्टिक की कुर्सियों को हटा दिया जाए तथा वहां वीआईपी कुर्सियां लगाई जाएं जिससे जाइरीन को कोई समस्या न हो। इस दौरान सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एसके झा सहित हवाईअड्डे के अधिकारी मौजूद रहे।