फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएड : पूल काउंसलिंग में 415406 रैंक तक वालों को मौका

बीएड : पूल काउंसलिंग में 415406 रैंक तक वालों को मौका

Wed, 05 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
बीएड : पूल काउंसलिंग में 415406 रैंक तक वालों को मौका
वाराणसी। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से संचालित बीएड में दाखिले के लिए पूल काउंसलिंग सात जुलाई से शुरू हो रही है। पूल काउंसलिंग के तहत सामान्य रैंक के तहत 3,50,001 से 4,15,406 रैंक तक वालाें को दाखिले का मौका मिलेगा। इसके साथ ही रैंक एक से 3,50,000 तक के अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकते हैं जो प्रथम चरण की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सके थे। जिन्होंने प्रथम चरण की काउंसलिंग में हिस्सा लिया था लेकिन चयनित विकल्पों में से जिन्हें कालेज एलॉट नहीं हो सका था, उन्हें भी मौका दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी भी इस पूल काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं जो किन्हीं कारणों से च्वाइस लॉक नहीं कर पाए थे। काशी विद्यापीठ के बीएड काउंसलिंग के समन्वयक प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि सात जुलाई को 3,50,001 से 3,66,000 तक के नए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। आठ जुलाई को 3,66,001 से 3,83,000 तक, नौ जुलाई को 3,83,001 से 3,99,000 तक और दस जुलाई को 3,99,001 से 4,15,406 तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं प्रथम चरण की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों में सात जुलाई को एक से 1,30,000 तक, आठ जुलाई को 1,30,001 से 2,30,000 तक, नौ जुलाई को 2,30,001 से 3,00,000 तक और दस जुलाई को 3,00,001 से 3,50,000 रैंक तक वालों को बुलाया गया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को नौ से 12 जुलाई तक विकल्प चयन करने का मौका है। 13 जुलाई को सीट आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed