{"_id":"59443bf74f1c1b962b8b47e6","slug":"191497644023-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बरामद
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय/पड़ाव। पुलिस ने पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर आटो रिक्शा से 420 शीशी अवैध तरीके से बनी शराब बरामद की है। अभियुक्तों की निशानदेही पर बहादुरपुर खलिहान से शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला ओपी, शराब की खाली शीशी, होलोग्राम आदि बरामद हुए हैं। इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को कोतवाली में एसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अपराधियों, अवैध शराब, अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीम गठित की गई है। शुक्रवार को कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी अजय कुमार अवस्थी को सूचना मिली कि पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर अवैध रूप से बनी शराब की खेप जा रही है। इस सूचना पर टीम ने दिन में 11 बजे घेरेबंदी की तो एक आटो में 420 शीशी शराब बरामद हुई। इस दौरान आटो पर सवार आनंद कुमार निवासी मछरहट्टा रामनगर, राजू यादव उर्फ राजकुमार निवासी बहादुरपुर और अरविंद कुमार मौर्य निवासी पंचकोशी रसूलगढ़ सारनाथ को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर बहादुरपुर खलिहान से शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के अनुसार पूछताछ में तीनों ने बताया कि जैतपुर थाना के कोनिया निवासी राधे जायसवाल अवैध शराब बनाने का काम करता है। वही लोगों को कच्चा माल उपलब्ध कराता है। उससे शराब तैयार कर सप्लाई होती थी। बताया कि राधे जायसवाल की तलाश की जा रही है।