फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19.12 crore devotees visited Baba Vishwanath in 37 months

Varanasi News: 37 महीने में 19.12 करोड़ भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
19.12 crore devotees visited Baba Vishwanath in 37 months
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक 19 करोड़ से अधिक लोगों ने बाबा के दर्शन किए। यानी 37 महीने में कुल 19 करोड़ 12 लाख 83 हजार 57 श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में मत्था टेका। बात करें आंकड़ों की तो मई 2024 में सबसे अधिक 95.63 लाख श्रद्धालु और मई 2023 में सबसे कम 31.55 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।

दिसंबर 2024 में 15 दिनों में 18.91 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। साल 2022 में सात करोड़ 11 लाख 47 हजार 210 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसके बाद 2023 में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच करोड़ 73 लाख 10 हजार 210 था। वहीं, 2024 में 15 दिसंबर तक पांच करोड़ 79 लाख 83 हजार 27 श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक 48.42 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया था। मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद दिसंबर 21 से 15 दिसंबर 24 तक यानी 37 महीने में 19.12 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। औसतन हर महीने 51.67 लाख और रोजाना 1.74 लाख श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। लोकार्पण के बाद से ही लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed