फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19 lakh will be spent on regional workshop of roadways

Varanasi News: रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला पर खर्च होंगे 19 लाख

Fri, 28 Apr 2023 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
19 lakh will be spent on regional workshop of roadways
फोटो
विज्ञापन


जलभराव की समस्या दूर करने के लिए फर्श को ऊंचा किया जाएगा

जर्जर शेड बदले जाएंगे, महिला शौचालय भी बनेगा, भेजा गया प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। रोडवेज कैंट बस अड्डा के क्षेत्रीय कार्यशाला की सूरत बदलने पर 19 लाख रुपये खर्च होंगे। परिसर में जलजमाव की समस्या का समाधान करने के साथ ही यहां बसाें को खड़ा करने के लिए स्टैंड के अलावा शेड और महिला शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

बसों का प्लेटफार्म ऊंचा होने पर जलभराव की समस्या दूर होगी तथा पानी में डूबने की वजह से बसों में होने वाली खामियां भी कम होंगी। सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। इन कार्यों पर 19 लाख रुपये खर्च की संभावना जताई गई है। रोडवेज कार्यशाला में प्रतिदिन 90 बसों के मेंटेनेंस की क्षमता है। वर्कशॉप का परिसर मुख्य मार्ग से नीचे है। इसके चलते बरसात में पानी लग जाता है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (वाराणसी परिक्षेत्र) गौरव वर्मा के मुताबिक मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed