{"_id":"5cd9a1e2bdec2207167ed205","slug":"181557766626-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: डीआईओएस कार्यालय के दो वरिष्ठ सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: डीआईओएस कार्यालय के दो वरिष्ठ सहायक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के दो वरिष्ठ सहायकों को निलंबित कर दिया है। दोनों वरिष्ठ सहायकों पर पूर्व के सालों में छात्रवृत्ति की धनराशि में अनियमितता बरतने का आरोप है। मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वर्ष 2012-13 में वरिष्ठ सहायक संजय प्रकाश छात्रवृत्ति पटल प्रभारी थे। इस दौरान अंबिका सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथनगर कर्णछपरा व रामरति सिंह बालिका इंटर कॉलेज रघुनाथनगर कर्णछपरा के छात्रों की छात्रवृत्ति में अनियमितता बरती गई। इसी तरह वर्ष 2013-14 में वरिष्ठ सहायक हैदर अली के छात्रवृत्ति पटल सहायक रहते हुए अंबिका सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथनगर कर्णछपरा व रामरति सिंह बालिका इंटर कॉलेज कर्णछपरा के छात्रों की छात्रवृत्ति में अनियमितता बरती गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर जेडी ने दोनों मामलों की जांच के लिए टीमें गठित की थी। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर जेडी ने हैदर अली और संजय प्रकाश को निलंबित कर दिया। हैदरअली को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कार्यालय से और संजय प्रकाश को राजकीय इंटर कॉलेज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जेडी ने आदेश में बताया गया है निलंबित वरिष्ठ सहायकों को अलग से आरोप पत्र निर्गत किए जाएंगे ।
जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि पूर्व के वर्षों में छात्रवृत्ति में हुई अनियमितता की जांच जेडी स्तर से चल रही थी। जेडी ने कार्यालय के दो वरिष्ठ सहायकों को निलंबित कर दिया है और उनका आदेश प्राप्त हो गया है।