{"_id":"5cd701b7bdec22078c36eae9","slug":"181557594551-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में योगी-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में योगी-AZAMGARH
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। समाजवादी पार्टी ने अपने शासन में उन आतंकियों का साथ दिया था जिन्होंने अयोध्या, वाराणसी लखनऊ और गोरखपुर में बम ब्लास्ट किए थे। । उन पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए सपा सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। हालांकि कोर्ट के हस्तक्षेप के चलते ये आतंकी जेल से बाहर नहीं आ सके। यदि ये जेल से बाहर आ जाते तो प्रदेश का क्या हाल होता। हर दिन यहां बम विस्फोट होते। इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बलिया संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में बैरिया के महिला महाविद्यालय सोनबरसा के मैदान पर आयोजित जनसभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की सुरक्षा, विकास और अस्मिता का है। हमें मोदी सरकार को दोबारा लाना होगा। देश सुरक्षित है तो सब सुरक्षित हैं।मोदी सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर ऐसा माहौल बनाया कि पूरा विश्व भारत के साथ आ गया और पाकिस्तान अकेला पड़ गया। उन्हें पता है कि यह देश आतंक को बर्दाश्त नहीं करता और आतंकियों को घुस कर मारता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जब लोकतंत्र को खतरे में डाला तो बलिया के ही लाल जयप्रकाश और चंद्रशेखर ने उसके विरुद्ध मोर्चा खोला था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही पुराने रिश्ते खत्म कर लोग नए रिश्ते जोड़ लेते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशान शिवपाल यादव ही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार देश में भाजपा गठबंधन चार सौ सीटें जीतेगा।
कांग्रेस की शहजादी वोट कटवा नहीं मुंहनोचवा : योगी ने कहा कि कांग्रेस की शहजादी खुद को वोटकटवा कहती हैं। वे मान चुकी हैं कि इस चुनाव में उनके लिए कुछ भी नहीं बचा है। थक-हार कर उनके सभी प्रत्याशी केवल वोट कटवा की भूमिका में आ चुके हैं। पर वे वोट कटवा नहीं बल्कि मुंह नोचवा हैं। इस वोटकटवा पार्टी का एक ही उपचार है। लोग अधिक से अधिक वोट कमल को दें और कांग्रेस की स्थिति ऐसे ही मुंहनोचवा वाली हो जाएगी।
विज्ञापन
ठेला लगाकर सब्जी बेचेंगे पर जमीन पर कब्जा नहीं करेंगे : सीएम ने कहा कि भाजपा की नीयत साफ है। इसलिए आम लोगों तक सभी सुविधाएं पहुंच रही हैं। कहा कि हम ठेला लगाकर सब्जी बेच लेंगे लेकिन सपा-बसपा सरकारों की तरह अपने गुंडों से किसी गरीब को परेशान नहीं कराएंगे, ना ही उसकी जमीन पर कब्जा होने देंगे।
बलिया के विकास पर दिया जोर : मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया में विकास की गति तेज की जा रही है। बैरिया में पॉलीटेक्निक खोलने की प्रक्रिया शुुरू कर दी गई है। जनता से कहा कि जमीन की व्यवस्था कीजिए मैं यहां मेडिकल कॉलेज बनवाऊंगा जल्दी ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लखनऊ से बलिया तक एक्सप्रेस वे बनवाया जा रहा है।
गिनाईं उपलब्धियां : प्रदेश में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों के लिए प्रदेश में कई योजनाएं बनाई गईं। बहन बेटियों के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया गया। अवैध बूचड़खानों को बंद कराए गए। अवैध कब्जों को मुक्त कराकर उनपर शिक्षण संस्थान और गोशालाएं बनवाई गई। दो वर्ष पूर्व गेहूं का दाम प्रति क्विंटल नौ सौ रुपये भी नहीं मिलते थे आज 1860 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान हो रहा है। कहा कि महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना बलिया से ही शुरू की गई। साढ़े बारह करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना का लाभ मिला। तीन करोड़ 55 लाख राशन कार्ड दिए। आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ गरीबों को कार्ड उपलब्ध कराया गया। कांग्रेस के 50 वर्ष के शासन काल में जो नहीं हुआ वह भाजपा ने अपने पांच वर्ष के शासन काल में कर दिखाया।
हेलीकाप्टर में ईंधन कम होने से 28 मिनट तक सीएम को करना पड़ा इंतजार : बैरिया (बलिया)। जनसभा खत्म होने के बाद हेलीकाप्टर में ईंधन कम होने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 28 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सोनबरसा जीजीआईसी के मैदान पर 12: 48 पर उतरा। मुख्यमंत्री का भाषण 1:20 पर समाप्त हुआ किंतु हेलीकाप्टर में ईंधन कम होने के कारण उन्हें सभास्थल के बगल में बने विश्राम गृह में 28 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मुख्यमंत्री निजी कंपनी के हेलीकाप्टर से बैरिया पहुंचे थे। इसकी रिफ्यूलिंग की जिम्मेदारी भी निजी कंपनी की ही थी। ईंधन कम होने की जानकारी होने पर बलिया से तेल का टैंकर मंगाया जा रहा था लेकिन के पायलट और टैंकर चालक का संपर्क टूट गया इसे लेकर अधिकारी परेशान हो गए। बाद में एसडीएम विपिन कुमार जैन ने पुलिस की मदद से चालक से संपर्क साधा। हेलीकाप्टर में रिफ्यूलिंग के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 1:48 पर वहां से रवाना हुआ।