{"_id":"5c8c0cf7bdec221431496414","slug":"181552682231-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से दूरी सिविल सर्विसेज में दिलाएगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से दूरी सिविल सर्विसेज में दिलाएगी सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यदि जीवन अनुशासित रहे और लक्ष्य को लेकर छात्र सदैव एकाग्रचित रहे तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। यह कहना था वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी एवं भारतीय रेलवे के महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्र का। शुक्रवार को वह बतौर मुख्य अतिथि लोहटिया स्थित डीएवी पीजी कॉलेज एवं लिलैक आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘स्ट्रैटजी वर्कशाप: सिविल सर्विसेज की तैयारी कैसे करें’ में शामिल हुए थे।
परिचर्चा में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अवसर हमेशा नहीं मिलता, एक सफल छात्र वही है, जो मिले हुए अवसर का लाभ उठा ले। सिविल सेवा के लिए एक व्यवस्थित शिक्षण पद्धति की आवश्यकता है। जिस पर चलकर छात्र सफल हो सकते हैं। उन्होंने सिविल सर्विस से जुडें उपयोगी टिप्स देते हुए कहा कि सिविल सर्विस के लिए विषय केंद्रित अध्ययन सबसे सहायक है। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉॅ. सत्यदेव सिंह ने कहा कि जीवन में कुछ बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए त्याग और संघर्ष करना ही पड़ता है। आईएएस बनने के लिए सिर्फ सपना देखकर कुछ हासिल नहीं किया जा सकता, इसके लिए एक जुनून और जज्बा ही सफलता दिला सकता है। स्वागत प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने किया। संचालन तरू सिंह और धन्यवाद डॉ. प्रदीप कुमार सेन ने किया।