{"_id":"5c86c253bdec2214195aaec7","slug":"181552335443-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जोन और 15 सेक्टर में बांट कर जाम की समस्या का कराएंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जोन और 15 सेक्टर में बांट कर जाम की समस्या का कराएंगे समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जाम की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को शहर को छह जोन और 15 सेक्टर में बांट कर यातायात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जोन का प्रभारी यातायात निरीक्षक को बनाया गया है। वहीं, बीएचयू, रथयात्रा, चांदपुर, अंधरापुल, मैदागिन, रामापुरा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर की जिम्मेदारी ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। अन्य नौ सेक्टर की यातायात व्यवस्था का जिम्मा हेड कांस्टेबल प्रोन्नत (एचसीपी) को दिया गया है। इसके अलावा सभी 15 सेक्टर में एक-एक यातायात फैंटम मोबाइल दस्ता की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरंतर भ्रमणशील रहेगा।
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टरों, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टरों, एचसीपी और फैंटम मोबाइल दस्ता के साथ बैठक की। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी को मेहनत करने की आवश्यकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ई-चालान के माध्यम से रोजाना कार्रवाई की जानी है। वाहन चेकिंग की आड़ में किसी से दुर्व्यवहार और अवैध वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए।