{"_id":"5c85719fbdec22147760ea99","slug":"181552249247-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई करतबों में दिखी वायु शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई करतबों में दिखी वायु शक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय टेक्नोमैनेजमेंट महोत्सव टेक्नेक्स के अंतिम दिन एयर शो आकर्षण का केंद्र रहा। जिमखाना मैदान में प्रो. वीरभद्र मिश्र मेमोरियल शो में भावी इंजीनियरों ने वॉटर राकेट, ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, सेवियर प्लेन, जेस्टर कंट्रोल सहित कई हवाई मॉडलों से करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया।
सुबह 9 बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चले एयर शो को देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचे। इस दौरान एक के बाद एक हवाई मॉडल देखने को मिले। हाथ के पंजों से कंट्रोल करने वाले ड्रोन, ट्राईकॉप्टर, रेसिंग क्वाड ड्रोंस, रेसिंग प्लेन भी देखने को मिले। पूरी तरह वायरलेस तकनीक पर आधारित इस एयर शो में आए दर्शकों के साथ ही अतिथियों में प्रो. विजय नाथ मिश्र, प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयास को सराहा। ड्रोन की मदद से तिरंगे की तरह का रंग उड़ाया और फूलों की बारिश भी की।
इससे पहले स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली में एसिड अटैक का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को अपनी आपबीती सुनाई। एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद के लिए संगठन चला रही लक्ष्मी का कहना है कि हमला करने वाले ने चेहरे पर एसिड फेंक दिया लेकिन सपनों पर नहीं।