{"_id":"5c85719cbdec2214505449ca","slug":"181552249244-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जल्द बनेगी भोजपुरी-अवधी भाषा अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जल्द बनेगी भोजपुरी-अवधी भाषा अकादमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से जल्द ही भोजपुरी-अवधी भाषा अकादमी का गठन किया जाएगा।
महाराष्ट्र के राज्यमंत्री व मुंबई भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन और सुप्रसिद्ध लोकगायक व अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ ने रविवार सुबह लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर सीएम के सामने यह मांग रखी थी। शिष्टमंडल ने प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।
भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने बताया कि भोजपुरी व अवधी भाषा यूपी के कई जिलों में बोली जाती है। उत्तर प्रदेश में बनारस से बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर गाजीपुर भोजपुरी का क्षेत्र माना जाता है। बनारस के दूसरी ओर जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर के पश्चिमी भाग और मिर्जापुर में अवधी से मिलती जुलती पश्चिमी भोजपुरी बोली जाती है। जबकि इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बस्ती, बहराइच से लेकर लखनऊ तक के क्षेत्रों में अवधी भाषा बोली जाती है।
अभिनेता व गायक दिनेशलाल यादव निरहुआ ने कहा कि इस भाषा को जानने और समझने वालों का विस्तार विश्व के सभी महाद्वीपों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल को बताया कि अकादमी के संदर्भ में की गई मांग उचित है। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही इसके गठन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।