फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका कर्मी की मौत मामले में तीन पर गिरी गाज

डीरेका कर्मी की मौत मामले में तीन पर गिरी गाज

Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
डीरेका कर्मी की मौत मामले में तीन पर गिरी गाज
वाराणसी। डीरेकाकर्मी आनंदराज की कारखाने में दुर्घटना के बाद हुई मौत के मामले में डीरेका प्रशासन ने शुक्रवार को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच प्रभावित न हो इसके लिए संबंधित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इससे पूर्व दोपहर में कर्मचारी परिषद के कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया और तीनों अधिकारियों के निलंबन की मांग की थी। शाम होते होते दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर आर सी चौरसिया, डीके सिंह और जूनियर इंजीनियर एके मेहरा को निलंबित कर दिया गया है। डीजीएम नितिन मेहरोत्रा ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीरेका कारखाने में सुबह की पाली में कार्य करने के दौरान डीरेकाकर्मी आनंद राज (32) क्रेन से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में लंका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी बुधवार रात में मौत हो गई। अस्पताल पर पत्नी ने डीरेका के अधिकारियों पर अपने पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी परिषद और एससी एसटी एसोसिएशन ने डीरेका प्रशाशन को पत्र लिखकर जांच कराने व तीनों अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

कोई सुनवाई न होने पर दोपहर में सैकड़ों कर्मचारी प्रशासनिक भवन के सामने इकट्ठा होकर निलंबन की मांग करने लगे। शाम होते होते डीरेका प्रशाशन ने एसएसई आरसी चौरसिया, डीके सिंह और जेई एके मेहरा को निलंबित कर दिया। कर्मचारी परिषद के सदस्य अजीमुल हक, प्रदीप यादव, नवीन सिन्हा, विनोद सिंह, आलोक वर्मा के अलावा एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप सिंह मीना, सरदार सिंह के अलावा सैकड़ों कर्मचारियों ने डीरेका कर्मचारियों के आए दिन होने वाले मानसिक उत्पीड़न को बंद करने मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदराज के लिए शोक सभा
डीरेका में काम करते समय चोटिल आनंदराज की मृत्यु के पश्चात शुक्रवार को डीरेका के पूर्वी गेट पर उनके लिए शोक सभा आयोजित हुई। कर्मचारी परिषद डीएलडब्लू मजदूर संघ, डीएलडब्लू मेंस यूनियन व अन्य संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए। शाम को नागरिक सुरक्षा डीरेका के द्वारा अपने वॉलिंटियर आनंदराज के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed