फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका में क्रेन से टकराकर कर्मचारी घायल

डीरेका में क्रेन से टकराकर कर्मचारी घायल

Wed, 06 Mar 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
डीरेका में क्रेन से टकराकर कर्मचारी घायल
वाराणसी। डीरेका में मंगलवार को सुबह की पाली में काम करने के दौरान क्रेन से टकरा कर कर्मचारी आनंद राज (32) घायल हो गया। साथी कर्मचारियों की मदद से आनंद को डीरेका अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर बनी रहने पर उन्हें लंका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिहार के आरा जिले के मूल निवासी आनंद राज डीरेका के न्यू ब्लॉक शॉप (हैवी मशीन शॉप) में कार्यरत हैं। डीरेका परिसर के जलालीपट्टी स्थित आवास संख्या 615जी में पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहते हैं। आनंद मंगलवार की सुबह काम करने पहुंचे। इसी दौरान अचानक क्रेन से टकरा कर मशीन के नीचे गड्ढे में गिर गए। सिर के बल गिरने से आनंद को काफी चोट आई है। उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, आनंद की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल
चोलापुर। मोहाव चौराहा के पास मंगलवार शाम कार से टकरा कर दरोगा और कांस्टेबल घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से पीछे से आ रहे चोलापुर थाने में तैनात दरोगा संतोष पाल और कांस्टेबल पंकज कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed