फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुनिया का पहला ट्विन रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित

दुनिया का पहला ट्विन रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित

Wed, 20 Feb 2019 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
दुनिया का पहला ट्विन रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दुनिया का पहला डीजल से विद्युत में परिवर्तित 10000 अश्व शक्ति क्षमता का ट्विन रेल इंजन (कनवर्टेड लोको) राष्ट्र को समर्पित किया। डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) में प्रधानमंत्री ने इस मालवाहक डब्ल्यूएजीसी3 इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री ने रेल इंजन के बारे में लगाई गई प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म व रेल इंजन कैब देखी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने विद्युत रेल इंजन के निर्माण में लगे डीएलडब्ल्यू, सीएलडब्ल्यू और आरडीएसओ के कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी। उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया। सभी के साथ ग्रुप फोटो भी कराई। प्रधानमंत्री का स्वागत रेलवे बोर्ड के सदस्य (कर्षण) घनश्याम सिंह और डीरेका महाप्रबंधक रश्मि गोयल ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित रहे। उप महाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

28 फरवरी, 2018 को डीरेका ने 2600 अश्वशक्ति वाले पुराने डब्ल्यूडीजी3ए डीजल रेल इंजन को 5000 अश्व शक्तिवाले विद्युत रेल इंजन में रूपांतरित कर डब्ल्यूएजीसी3 इंजन की पहली इकाई का निर्माण किया। इससे ट्रैक्शन एचपी में 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेल इंजन की दूसरी इकाई 30 मार्च, 2018 को तैयार की गई। 22 दिसंबर, 17 को शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत दोनों इकाइयों को स्थायी रूप से जोड़कर डीरेका ने 10000 अश्वशक्तिक्षमता का ट्विन डब्ल्यूएजीसी3 विद्युत रेल इंजन तैयार किया। रूपांतरण का कार्य संकल्पना से निर्माण तक 69 दिन के रिकॉर्ड समय में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed