फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अद की प्रतापगढ़ रैली में दिखेंगे चौंकाने वाले चेहरे

अद की प्रतापगढ़ रैली में दिखेंगे चौंकाने वाले चेहरे

Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अद की प्रतापगढ़ रैली में दिखेंगे चौंकाने वाले चेहरे
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के शंखनाद के लिए प्रतापगढ़ में 11 फरवरी को अपना दल की रैली होगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो रैली में कांग्रेस की प्रियंका गांधी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के आने की संभावना है।
विज्ञापन

अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि रैली में प्रदेश भर से 50 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए वाराणसी समेत अन्य जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें जारी हैं। वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जिला कमेटी की बैठक आठ फरवरी को होगी।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस के साथ छोटे दलों के मिलने की संभावना है। भाजपा के साथ अपना दल जाना नहीं चाहती है। दरअसल, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कुछ समय पहले कहा था कि गठबंधन के लिए भाजपा से बातचीत चल रही है। इसके बाद पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ता किसी भी हाल में भाजपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इसके मद्देनजर बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं को समझाने बुझाने के साथ गलतफहमी दूर करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि फिलहाल अपना दल के पास सपा-बसपा गठबंधन में जाने का विकल्प मजबूत नहीं है। सूत्र कह रहे हैं कि उसके पास तीसरे फ्रंट में जाने का विकल्प खुला है। तीसरे फ्रंट में कांग्रेस के अलावा निषाद पार्टी, पीस पार्टी, अपना दल, प्रसपा सहित कई छोटे दल हैं। शीर्ष स्तर पर इनके नेताओं में बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed