{"_id":"5c477be1bdec224db8525c55","slug":"181548188641-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समंदर पार जगा रहीं हिंदी की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समंदर पार जगा रहीं हिंदी की अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीत कुमार सिंह
वाराणसी। दो पीढ़ी से दक्षिण अफ्रीका में रह रही शोभा मोहांगी हिंदी की अलख जगा रही हैं। हिंदी पढ़ाने के साथ वह रेडियो के कार्यक्रमों के जरिए अपनी मातृभूमि के बारे में लोगों को बताती हैं।
रेडियो जॉकी शोभा का संस्कृति नुक्कड़ कार्यक्रम जोहानिसबर्ग में काफी मशहूर है। इसके जरिए वह कन्या कुमारी से लेकर काशी तक की संस्कृति के बारे में लोगों को बताती है। शोभा के पिता पूर्व सांसद रहे हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के करीबी मित्रों में रहे। शोभा बताती हैं कि नेल्सन मंडेला लंबे समय तक उनके जोहानिसबर्ग स्थित घर में रहे। ऐसा ही काम फ्रांस में रहने वाली नलिनी करती हैं। वह भी लोगों को हिंदी सिखाती हैं।
शोभा अपने दल के 70 लोगों के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने यहां आई हैं। एक कालेज में हिंदी पढ़ाने के अलावा अपने फार्म हाउस पर भी वह हिंदी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती हैं। पिछले दो दिनों में वह काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती देख चुकी हैं।
विज्ञापन
फ्रांस में रह रही नलिनी कहती हैं कि वह दो पीढ़ी से परदेश में हैं। घर के परिसर में रूद्राक्ष और तुलसी के पौधे हैं। घर में गंगा जल हमेशा रहता है। लोगों को हिंदू धर्म के बारे में बताने के साथ ही उन्हें हिंदी सीखने के लिए भी जागरूक करती हैं। पति सही तरीके हिंदी नहीं बोल पाते, लेकिन उनकी ज्यादातर बातें हिंदी में ही होती हैं।