फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सूचना देने वाले को किया गिरफ्तार-MIRZAPUR

सूचना देने वाले को किया गिरफ्तार-MIRZAPUR

Sun, 06 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सूचना देने वाले को किया गिरफ्तार-MIRZAPUR
हलिया। हलिया थाना क्षेत्र बेमौरी गांव में पुलिस ने मृत गोवंश की सूचना देने वाले व्यक्ति का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बाद में तहसील से उसकी जमानत हुई। हलिया थाना क्षेत्र के बेमौरी गांव निवासी सेवालाल कोल ने बेलन नदी में 25 मृत गोवंश को बहते देखने पर शुक्रवार को यूपी 100 पर फोन कर सूचना दी थी कि किसी ने 25 गोवंश को मारकर फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों व देवघटा पांडेय गांव के प्रधान मनीष पांडेय से पूछताछ की थी। उन लोगों ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव में किसानों ने फसलों बचाने के लिए लावारिस पशुओं को एक अहाते में रख दिया था। कई दिन तक चारा पानी न देने मिलने पर गोवंश की हालत बिगड़ गई। इस पर गोवंश को बेलन नदी की ओर भगा दिया गया। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना देने वाले सेवालाल कोल को ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्घ 151 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस का कहना कि पशुओं को मारकर फेंकने की सूचना गलत थी। अफवाह फैलाई जा रही थी। झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed