{"_id":"5bf4707cbdec226953784a01","slug":"181542746236-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकियां हटाए जाने से नाराज अधिवक्ता रहे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकियां हटाए जाने से नाराज अधिवक्ता रहे हड़ताल पर
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कलेक्ट्रेट के पश्चिमी गेट के सामने रखी चौकियों को हटाए जाने से नाराज अधिवक्ता मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। दोपहर बाद अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मुलाकात की। सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी ने बताया कि डीएम ने आश्वस्त किया है समस्या का हल निकाला जाएगा और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा।
उधर, इससे पहले अधिवक्ताओं ने चौकियां हटाए जाने की निंदा की। साथ ही, दीवानी कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने मांग की कि उनकी चौकियां वापस नियत स्थान पर रखी जाए। डीएम से मुलाकात करने वालों में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व महामंत्री रजनीश मिश्र और अवनीश त्रिपाठी शामिल रहे।