{"_id":"5bb673c3867a55291a5c4b5b","slug":"181538683843-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सरोवर और कुंडों में क्षेत्रवार होंगी प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सरोवर और कुंडों में क्षेत्रवार होंगी प्रतिमाओं का विसर्जन
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा सरोवरों और कुंडों में क्षेत्रवार होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी विभागों को आदेश दिया है। सामनेघाट और खिड़किया घाट पर गंगा सरोवर तो शहर के कुछ कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इनमें ईश्वरगंगी, शंकुलधारा, मैदागिन, लक्ष्मीकुंड, पहड़िया आदि कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन क्षेत्रवार कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। इन कुंडों के रखरखाव, सड़क मार्ग और प्रकाश की पूरी व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को डीएम सुरेंद्र सिंह ने निर्देश जारी किया है।
नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, बिजली, सिंचाई विभाग को व्यवस्था मुकम्मल करने की जिम्मेदारी दी गई है। कुंडों की साफ-सफाई के अलावा सीढ़ियों की मरम्मत, सड़कों की मरम्मत, बिजली की व्यवस्था और सरोवरों को दुरुस्त करने को कहा गया है। डीएम सुरेंद्र सिंह बताया पूर्व की व्यवस्था की तरह की तरह ही इस बार भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि कोई नई परंपरा कायम नहीं होगी। जिस प्रकार पहले प्रतिमाओं का विसर्जन होता था उसी प्रकार से विसर्जन होगा। इन स्थानों को दुरुस्त करने के लिए विभागाें से कहा गया है। इसके अलावा थानों की शांति समिति की बैठकों का भी निर्देश दिया गया है।