{"_id":"5b8c36a142c792465533787d","slug":"181535915681-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही नगर को 20 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही नगर को 20 घंटे मिलेगी बिजली
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। विद्युत विभाग ने एक सितंबर से नया रोस्टर लागू कर दिया गया है। काफी हाय तौबा के बाद पिछले माह नगर को रात की कटौती से मुक्त किया गया था लेकिन नए रोस्टर में इसे फिर शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर आम जन में व्यापक प्रतिक्रिया हो रही है। अधिशासी अभियंता बालक राम ने बताया कि नए रोस्टर के मुताबिक कुल 20 घंटे बिजली मिलेगी। दिन में 2.15 बजे से सायं 4.30 बजे तक तथा रात्रि 10.30 बजे से 12.15 बजे तक कटौती का नया रोस्टर प्रभावी हो गया है। उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में रात्रि कटौती के रोस्टर को लेकर आम जन में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन और अधिकारियों से मांग के बाद अगस्त के रोस्टर में रात्रि कटौती से नगर को मुक्त कर दिया गया था लेकिन एक महीने बाद पुन: पुराना रोस्टर लागू कर दिए जाने से लोगों में खासा असंतोश है। नागरिकों का कहना है कि 10 सितंबर के बाद विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बुनकर और श्रमिक दिन में काम के बाद रात में चैन की नींद लेना चाहते हैं लेकिन नए रोस्टर से आधी रात तक जाग कर बितानी होगी। कुल मिलाकर रात्रि कटौती से हर तबका प्रभावित होगा। नए रोस्टर पर लोगों में व्यापक प्रतिक्रिया हो रही है। लोगों ने सांसद, विधायक से रात्रि कटौती पर पुन: विचार करते हुए रात की कटौती से मुक्त कराने की मांग की है। उधर राजनीतिक दल नए रोस्टर के खिलाफ आंदोलन की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन