फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हास्टल की समस्या को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

हास्टल की समस्या को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हास्टल की समस्या को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हास्टल आवंटन की प्रक्रिया में विलंब के कारण हो रही समस्याओं को लेकर छात्रों ने पंत प्रशासनिक भवन पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर छात्र धरने पर बैठ गए और अविलंब छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करने लगे। छात्रों के विरोध के बाद छात्रावास आवंटन की तिथि निर्धारित की गई। इसमें बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

पंत प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि सत्र जुलाई में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई। सत्र शुरू हुए दो महीने हो गए लेकिन अब तक छात्रों को हास्टल आवंटित नहीं किया गया। कई छात्र आसपास के जिलों से आते हैं। छात्रों की उपस्थिति भी 75 प्रतिशत अनिवार्य है। ऐसे में छात्रों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं। धरना दे रहे छात्रों से चीफ प्राक्टर प्रो. शंभु उपाध्याय ने बातचीत की। बताया कि छात्रावास आवंटन के लिए चार व पांच सितंबर को काउंसिलिंग होगी। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed