{"_id":"5aff39b74f1c1bce408b67d8","slug":"181526675895-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेकिंग देख कर की फायरिंग, एक हिरासत में00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चेकिंग देख कर की फायरिंग, एक हिरासत में00
Updated Sat, 19 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। सुंगलूपुर बाईपास के समीप शुक्रवार की रात वाहन चेेकिंग के दौरान पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने दौड़ा कर पीछा किया तो एक बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्त में आ गया जबकि दूसरा भाग निकला। गिरफ्त में आए बदमाश से देर रात तक पूछताछ जारी थी। चौबेपुर पुलिस की सूचना पर रोहनिया थाने की एक टीम भी गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ करने पहुंची थी।
चौबेपुर थाना अंतर्गत सुंगलूपुर बाईपास के समीप थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात नौ बजे के लगभग पल्सर बाइक सवार दो लोग गुजरे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर पीछे बैठे युवक ने फायरिंग कर दी। चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दौड़ाकर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को दबोच लिया गया है। उसके नाम और पते की तस्दीक कर भाग निकले उसके साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है।