{"_id":"5afdea154f1c1be3408b616f","slug":"181526589973-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सीएम और बाद में आएंगे पीएम 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सीएम और बाद में आएंगे पीएम 0
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार 19 मई को वाराणसी आएंगे। इसके बाद 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सीएम के आगमन का प्रोटोकाल तो आ गया है लेकिन पीएम आगमन का प्रोटोकाल नहीं आया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो आजमगढ़ में एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम को आना है। माना जा रहा है पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के जरिए आजमगढ़ जाएंगे। इसके पहले वे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों का हालचाल लेने भी जा सकते हैं।
पीएम इस दौरान पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।प्रोटोकाल के अनुसार सीएम सर्किट हाउस में 19 मई को रात्रि विश्राम के बाद 20 मई को निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। प्रशासन को मुख्यमंत्री से मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री करीब 100 परियोजनाएं चल रही है। इनमें से बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा करेेंगे। पीएम आगमन के पूर्व सीएम का आने पर माना जा रहा है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री बड़ी कार्रवाई भी कर सकते हैं। भ्रष्टाचार पर सीएम के सख्त रूख को देखते हुए लगता है कि हादसे के गुनहगारों को बख्शने के मूड में नहीं है। घटना वाले दिन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजकर सेतु निगम के चार अधिकारियों को निलंबित किया है। इसके बाद किसका नंबर होगा यह सीएम के आने पर पता चलेगा।