{"_id":"5afddb1e4f1c1bd4408b5fda","slug":"181526586142-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही बिजली, आंखों में बीती रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही बिजली, आंखों में बीती रात
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गर्मी बढ़ने के साथ अंधाधुंध बिजली कटौती से संकट बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिला रात भर जिला मुख्यालय की बिजली गुल रही। रात नौ बजे कटौती हुई तो भोर में पांच बजे आपूर्ति चालू हो सकी। इसके चलते उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। लोग चैन की नींद सो भी नहीं सके। इंवर्टर भी दो घंटे में जवाब दे गए और लोग पसीना-पसीना होते रहे।
जिले में बिजली व्यवस्था दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। भीषण गर्मी और उमस में बिजली कटौती और बढ़ गई है। इससे लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। बुधवार की रात वाहन की टक्कर से खंभा टूट जाने से जिला मुख्यालय ज्ञानपुर और आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति नौ बजे ठप हो गई। इसके बाद पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। सुबह साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे पूर्व दो बजे के आसपास बिजली महज एक घंटे के लिए आई थी, लेकिन उससे लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। रात में अघोषित कटौती से लोगों में रोष पनपने लगा है। बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। सुबह नौ बजे के आसपास बिजली कटी। इसके एक डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति चालू हुई, लेकिन एक बजे फिर बिजली गुल हो गई। दिन में कई बार बिजली की आवाजाही हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो गए। विभाग इसे मेन लाइन से बिजली गुल होने की बात कहता रहा। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि रात में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समीप एक पोल वाहन की टक्कर से टूट गया था। इसके बाद कुछ देर के लिए मेन लाइन से आपूर्ति बंद थी। इसके अलावा जो भी बिजली मिली, उसे दिया गया।