{"_id":"5afddb0e4f1c1bdc408b60f8","slug":"181526586126-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से बैंक में नहीं हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से बैंक में नहीं हो रहा काम
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहिदानगर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोइरौना शाखा में पिछले चार दिनों से सर्वर फेल है। इससे बैंकिंग कार्य नहीं हो पा रहा है। चार दिनों से लगातार इलाके के सैकड़ों उपभोक्ता बैंक का चक्कर काटकर लौट जा रहे हैं।
कोइरौना बाजार स्थित एसबीआई की शाखा से गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता जुड़े हैं। बैंक में पिछले चार दिनों से सर्वर फेल रहने के कारण बैंकिंग कार्य नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं के बैंक पहुंचते ही उन्हें सर्वर फेल होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारीपुर निवासी राहुल दुबे ने कहा कि कई बार चक्कर लगाने के बावजूद बैंक में काम नहीं हुआ। इसी तरह रैयापुर के बब्बन मिश्रा , फुलवरिया के देवी प्रसाद आदि ने भी पैसे के लिए बैंक का चक्कर लगाया, लेकिन सर्वर की गड़बड़ी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बैंक को इसे शीघ्र दुरुस्त कराना चाहिए।
बैंक के मैनेजर राजेश दुबे ने कहा कि कहीं पर केबल कट गया है। इस कारण सर्वर बाधित हो गया है। इससे काम नहीं हो पा रहा है। सर्वर ठीक होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।