{"_id":"5af351dd4f1c1b6d098b8c9e","slug":"181525895645-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रक में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते ट्रक में लगी आग, सामान राख
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान तालाब के समीप बुधवार को कपूर और पूजा सामग्री लादकर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने ट्रक रुकवाकर चालक को घटना की जानकारी दी। बाद में मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के हनुमना निवासी दिवाकर प्रसाद ट्रक पर इंदौर से किराना, कपड़ा, प्लास्टिक, लोहे का रैक, पूजा सामग्री व कपूर लादकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर भगवान तालाब के समीप ट्रक में लदे सामान में अचानक आग लग गई। ट्रक के पीछे से धुआं उठता देख राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना चालक को दी। चालक ने लोगों की मदद से पास में स्थित सबमर्सिबल पम्प को चालू करवाकर आग बुझाना शुरू किया और घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों की मदद से ट्रक पर लदा सामान नीचे उतरवाया गया। अगलगी की घटना में करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। चालक ने बताया कि कपूर गर्म होकर जलने से ट्रक पर लदे सामान में आग लग गई।